काठमांडू। सरकार ने अफगानिस्तान में रह रहे नेपालियों का शीघ्र उद्धार करने का निर्णय किया है। प्रधानमंत्री के सरकारी निवास बालुवाटार में हुई बैठक में अफगानिस्तान में रह रहे नेपालियों को सकुशल शीघ्र उद्धर करने का निर्णय किये जाने के बात सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र कार्की ने बताया।
बैठक के बाद उन्होंने संचारकर्मियों को बताया- ‘अफगानिस्तान में हो रही घटनाओं के प्रति रूचि रखते हुए वहां के नेपालियों के शीघ्र उद्धार का निर्णय किया गया है।’ इसके लिए नेपाल सरकार की सम्बंधित इकाइयों द्वारा समन्वयात्मक रूप से काम को आगे बढ़ाने का निर्देशन मंत्री परिषद की बैठक द्वारा किये जाने की बात कार्की ने बताई।
