गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने नेकपा कम्युनिष्ट पार्टी के विभाजित न होने की बात बताई है।
सोमवार कालीकोट जाने के क्रम में सुर्खेत विमानस्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री थापा ने ऐसा कहा। पिछले समय में देश में राजनीतिक अस्थिरता, बाहरी हस्तक्षेप के भी बढ़ते जाने पर टिप्पणी की। ‘नेकपा के अंदर के ही कुछ तत्वों के कारण प्रतिनिधि सभा का विघटन हुआ है।’ उन्होंने कहा- ‘हमारे ही कुछ मित्रों को पद चाहिए था।’ गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने नेकपा कम्युनिष्ट पार्टी के विभाजित न होने की बात बताई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग ने नेकपा के वैध होने के सम्बन्ध में किये गए निर्णय को लेकर अदालत जा सकने की और भी संकेत किया है। उन्हीने कहा- ‘हमें अदालत पर भरोसा है, फैसला हमारे पक्ष में हो सकता है।’
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से निष्काषित करना संभव ही नहीं है कहते हुए माधव पक्ष द्वारा किये गए निर्णय का कोई अर्थ न होने का भी जिक्र किया।
