काठमांडू। काठमांडू घाटी में आरम्भ की गई निषेधाज्ञा बुधवार रात ज्ञद्द बजे पूरी होने जा रही है। इस समय के पूर्ण होने से पहले ही घाटी के तीन प्रमुख जिला अधिकारियों की बैठक होने जा रही है ।
काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी जनकराज दाहाल ने बताया कि निषेधाज्ञा के समय के समाप्त होने से पहले ही इस बैठक द्वारा निषेधाज्ञा के कार्यान्वयन अवस्था कि समीक्षा करने तथा भावी रणनीति को तय किया जायेगा ।
निषेधाज्ञा के बाद काठमांडू में कोरोना वायरस की चेन ब्रेक होने का निष्कर्ष निकाला गया है। घाटी में मोबिलिटी समाप्त हुई है हम लोगों को विश्वास है कि इसकी चेन के टूटते ही आधारभूत रूप में संक्रमण की दर घटेगी । हम इस सम्बन्ध में और अधिक समीक्षा में लगे हैं ।
प्रमुख जिलाधिकारी तथा कोविड (ज्ञढ जिला क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर की बैठक से निषेधाज्ञा की समय सीमा को बढ़ाने की तैयारी हो रही होने की जानकारी मिली है ।
प्रमुख जिला अधिकारियों ने अभी के ही रूप में निषेधाज्ञा को एक सप्ताह के लिए और लागू करने की तैयारी हो रही होने की जानकारी मिली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *