क्रिस्पी ग्रीन रोल्स

सामग्री : डेढ़ कप उबले हरे चने, १ स्लाइस ब्रेड, १/२ कप सोयाबीन ग्रेनुअल्स, २ उबले आलू, १ छोटी चम्मच हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट, १ मध्यम प्याज बारीक कटी, चुटकी भर अमचूर पाउडर व लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए ।
विधि : सोयाबीन ग्रेनुअल्स को पानी में भिगो (दस–पंद्रह मिनट के लिए)दें । थोड़ी देर के बाद इसमें साफ पानी डालकर उबाल लें । पानी छानकरअलग करें । उबले आलू को कद्दूकस करें । चने, सोयाबीन ग्रेनुअल्स वब्रेड को मिलाकर पीस लें । इस मिश्रण में हरी मिर्च व अदरक कापेस्ट, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च, कटी प्याज व नमक मिलाएं ।थोड़ा–थोड़ा मिश्रण लेकर मनचाहा आकार दें । गर्म तेल में मध्यम आंच पर क्रिस्प होने तक ग्रीन रोल्स तलें ।तैयार क्रिस्पी ग्रीन रोल्स को हरी चटनीके साथ परोसें ।


हरे चने का ढोकला

सामग्रीः १ कप बेसन, ३÷४ कप बारीक पीसे हरे चने, १ बड़ी चम्मच चीनी, २ बड़ी चम्मच नींबू का रस, १ पाउच ईनो प्रूmट सॉल्ट, नमक स्वादानुसार, पानी आवाश्यकता अनुसार । तड़के की सामग्री ः १ छोटी चम्मच सरसों दाना, चुटकी भर हींग, १÷२ कप पानी, १ बड़ा चम्मच तेल ।
विधि :१ कप पानी में चीनी घोलें । नींबू का रस मिलाएं । इसमें पीसे चने व बेसन डालकर पकौडे के घोल जैसा मिश्रण बनाएं । एक थाली में या डिब्बे में चिकनाई लगाकर रखें ।एक बड़े बर्तन में १ गिलास पानी उबलने के लिए रखें । तैयार मिश्रण में ईनो फ्रूट सॉल्ट व नमक अच्छी तरह मिला लें और मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में पलट दें । इस थाली को गर्म पानी के बर्तन में रखकर स्टीम करें । ५–६ मिनट तक तेज आंच पर स्टीम करें । फिर २ मिनट धीमी आंच पर स्टीम करें । एक पैन में तेल गर्म करें । हींग भूनें व सरसों चटकाएं और पानी डालें । उबाल आने पर तड़का ढोकले पर डालें व ठंडा होने पर इसके पीस काटकर चटपटी चटनी के साथ परोसें ।


एनर्जी बार

सामग्री : २ कप गेहूं का आटा, १ कप घी, १ कप दरदरे मिक्स मेवे, १–१ बड़ी चम्मच तिल व खरबूजे की
मींग, २ बड़ी चम्मच अलसी पाउडर, २ कप चीनी या गुड ।
विधि : घी गर्म करें । धीमी आग पर आटे को सुनहरा भूनें । जब आधा आटा भून जाए, तब दरदरे पीसे मिक्स मेवों को इसमें मिलाकर थोड़ी देर और भूनें । दूसरे पैन में १ कप पानी गर्म करें । इसमें कद्दूकस किया गुड़ मिलाएँ । २ तार की चाशनी बनाएं । भुना आटा, भुना मींग व तिल इसमें डालकर चलाएँ और गैस बंद करें और मिश्रण बराबर चलाती रहें । जब मिश्रण पैन के किनारे छोड़ने लगे, तब चिकनाई लगी प्लेट में फैलाएं ।जमने पर इच्छानुसार आकार में काटें ।बच्चों की टिफिन के लिए तैयार है एनर्जी बार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *