पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक
है और इसे तीन श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण
और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है।
यह सम्मान कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन,
विज्ञान, व्यापार, स्वास्थ्य, साहित्य, शिक्षा, खेल,
सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए
दिया जाता है। यह सम्मान हर साल गणतंत्र दिवस के
अवसर पर घोषित किया जाता है।
इस बार कुल सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को
पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित
किया गया है। सम्मान पाने वालों में 29 महिलाएं हैं और
10 विदेशी-एनआरआई-पीआईओ-ओसीआई श्रेणी में हैं।
16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
जापान के पूर्व प्रधान मंत्री, अबे, तमिलनाडु के दिवंगत
गायक बालसुब्रमण्यम, तमिलनाडु के डॉक्टर डॉ बेले
मोनप्पा हेगड़े और यूएसए के नरेंद्र सिंह कपानी पद्म
विभूषण प्राप्त करने वालों में से हैं। पद्म विभूषण भारत
का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।