प्रधानमंत्री ओली पक्ष की जनसभा शुक्रवार नारायणहिटी दरवार के सामने हुई। जनसभा को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, उप प्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल तथा गृह मंत्री राम बहादुर थापा बदल द्वारा सम्बोधित किया गया।
सभा संपन्न करने के लिए काठमांडू घाटी के संयोजक कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ के संयोजकत्व में 1 हजार 111 सदस्यीय जनसभा परिचालन कमेटी का गठन किया गया था। मध्याह्न 12 बजे से होनेवाली सभा से पहले काठमांडू घाटी के 13 स्थानों से जुलूस निकाले जाने की खबर दी गई है। जुलूस में सांगीतिक प्रस्तुति के साथ कलाकारों के भी सहयोगी होने की बात है। पार्टी में दिखाई दे रहे संकट के सम्बन्ध में जानकारी देने के लिए, सरकार द्वारा किये गए अच्छे कामों का प्रचार करने के लिए, ताजे जनादेश में जाने के लिए तथा कम्युनिष्ट आंदोलन को और भी अधिक एकताबद्ध करने के लिए सभा का आयोजन किये जाने की बात कमेटी के अध्यक्ष पोखरेल ने बताई।


