मेकअप से नैन–नक्श तो नहीं बदले जा सकते, लेकिन फेस करेक्शन टेक्नीक से चेहरे की कमियां जरुर छुपाई जा सकती हैं । कैसे मुमकिन है यह ? आइए जानते है….
आईने के सामने खडेÞ होकर अपने चेहरे की कमियां निकालकर अफसोस करने के बजाय फेस करेक्शन टेक्नीक के इफेक्टिव ट्रिक्स अपनाकर आप भी बन सकती हैं ब्यूटीफूल । कैसे ? आइए जानने की कोशिश करते हैं ।

आइब्रोज
आईब्रोज आंखों की खूबसूरती बढ़ाते हैं इसलिए इनका मेंटेनेंस बहुत जरूरी है । आईब्रोज की कमियों को छुपाने के लिए निम्न बातों का खास ख्याल रखें ।
– अगर आइब्रोज बहुत घने हैं तो नियमित अंतराल पर थ्रेडिंग या ट्विजिंग कराती रहें ।
– आइब्रोज बहुत पतले हैं तो उन्हें नैचुरल ही रहने दें ।
– यदि आइब्रोज का शेप ठीक नहीं हैं तो सही शेप देने के लिए पेंसिल से मनचाहा शेप ड्रॉ करें और उस पर फिलिंग लिक्विड भरें । डार्क ब्राउन शेड का आइब्रो पेंसिल या आइब्रो स्टिक भी यूज कर सकती हैं ।
– आईब्रो फिल करते हुए छोटे स्ट्रोक्स अप्लाई करें, इससे आईब्रो नैचुरल लगेंगे ।
– आइब्रो फिलिंग के लिए आईब्रो पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं । अगर पाउडर नहीं है तो आईशैडो से भी काम चला सकती हैं ।

फोरहेड
अगर आपको लगता है कि माथे की कोई कमी आपके पूरे लुक को बिगाड़ रही है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं । प्रॉपर मेकअप और सही हेयर स्टाइल का चुनाव करके आप इस कमी को भी स्मार्टली छुपा सकती हैं ।
– चौड़ा फोरहेड ढंकने के लिए बालों में फ्रिज कट ट्राई करें । इससे फोरहेड छोटा दिखेगा ।
– इसके लिए ब्लंट फ्रिंज के बजाय साइड स्वेप्ट प्रिंmज ट्राई करें ।
मेकअप ट्रिक्स
बालों के साथ–साथ निम्नलिखित करेक्टिव मेकअप ट्रिक्स अपनाकर आप माथे की कमियाें को छुपा सकती हैं ।
– अगर माथा चौड़ा है तो बेस मेकअप से तीन शेड डार्क ब्लशर फोरहेड पर अप्लाई करें । ऐसा करते समय हेयरलाइन के अंदर से शेडिंग शुरू करें । इससे फोरहेड की लंबाई कम दिखेगी ।
– अगर आपका माथा छोटा है तो ठीक उल्टा करें यानी बेस मेकअप से तीन शेड हल्का ब्लशर फोरहेड पर लगाएं ।

आंख
आई मेकअप के दौरान छोटी–छोटी बातों का ध्यान रखकर आप आंखों की कमियां छुपा सकती हैं ।
– अगर घनी पलकों की वजह से आंखें छोटी लगती हैं तो आंखों के कॉनर्स के मेकअप पर ज्यादा ध्यान दें । इसके लिए आंखों के किनारे पर थिक आईलाइनर लगाएं ।
– दोनों आंखों के बीच की दूरी कम दिखाने के लिए इस जगह पर स्किन टोन से एक शेड डार्क कंसीलर अप्लाई करें । इसके लिए आंखों के अंदर वाले हिस्से के किनारे से नाक की तरफ स्ट्रोक्स लगाएं ।
– अगर आंखें अंदर धंसी हुई हों या डार्क सर्कल्स की समस्या हो तो आई मेकअप में लाइट शेड को तरहीज दें । ब्लैक, ब्राउन या मरून जैसे डार्क शेड्स के बजाय ऑफ व्हाइट, गोल्ड जैसे हल्के शेड्स के आईलाईनर व आई शैडो अप्लाई करें । ब्लैक कलर की जगह डार्क ब्राउन कलर का काजल लगाएं । ऐसी आंखों में स्मोकी लुक ट्राई न करें ।
– आंखें छोटी हों तो डार्क शेड का आई शैडो न लगाएं । छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए काजल बाहर की ओर लगाएं और अंदर की ओर व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की आई पेंसिल अप्लाई करें ।

नाक
– मोटी नाक को स्लिम लुक देना चाहती हैं तो नाक के दोनों तरफ स्किन केयर से एक शेड डार्क फाउंडेशन लगाकर ब्लेंड करें । फिर नाक से बीचों–बीच एक शेड हल्का फांउडेशन अप्लाई करें ।
– अगर नाक लंबी है तो नाक के दोनों तरफ फाउंडेशन न लगाएं । इससे आपकी नाक ज्यादा लंबी नजर आएगी । सिर्फ नाक के बीच वाले हिस्से में डार्क शेड का फाउंडेशन लगाएं । इससे नाक की लंबाई कम दिखेगी ।
– अगर नाक आगे की ओर झुकी हुई है तो नाक के ऊपरी हिस्से पर स्किन टोन से एक टोन गाढ़ा फाउंडेशन अप्लाई करें
– फ्लैट नाक को लंबा और आकर्षक बनाने के लिए नाक के सेंटर पर हाईलाइटर अप्लाई करें, फिर फाउंडेशन मी मद्दत से अच्छी तरह ब्लेंड करें ।
– पतली नाक को बैलेंस्ड लुक देने के लिए नाक के सेंटर में ऊपर से नीचे की ओर डार्क शेड का फांउडेशन लगाएं । फिर नाक के दोनों तरफ इसका हल्का शेड लगाकर इसे अच्छी तरह मिलाएं ।
