टाइम्स मैगजिंग के छोटे पर्दे अर्थात् टेलविीजन की सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकारों की सूची में हिना खान ने प्रथम स्थान हासिल किया है । “ये रिश्ता क्या कहलाता है ” से अभिनय यात्रा आरंभ करने वाली हिना “बिग बॉस”में भी गईं थी । “कसौटी जिन्दगी की” और “नागिन” जैसे टेली सीरियलों में अपने अभिनय से हिना ने एक खास इमेज बनाया है । बिग बॉस में सहभागिता के बाद हिना खान को कई हिदीं फिल्मों का ऑफर भी मिला । हिना ने हेक्ड ,स्मार्ट फोन और लाइन्स जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया । विख्यात कान्स फेस्टिवल में भाग लेने वाली वे पहली टेलीवीजन कलाकार भी हैं । वे सन् २०१८ के कान्स फेस्टिवल में सहभागी हुईं थीं ।