बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश ओबेदुल हसन ने इस्तीफा दे दिया है. शनिवार को प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा सुप्रीम कोर्ट को घेरने के बाद चीफ जस्टिस हसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. भेदभाव-विरोधी प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य न्यायाधीश और अपील न्यायालय के न्यायाधीशों के इस्तीफे की मांग की।
चीफ जस्टिस हसन पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया और शनिवार दोपहर 1 बजे से पहले इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया।
बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी छात्रों की भागीदारी से अंतरिम सरकार के गठन के बाद भी आंदोलन नहीं रुका।
छात्र प्रदर्शनकारियों को संदेह था कि मुख्य न्यायाधीश हसन अंतरिम सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अदालत से पूर्व प्रधान मंत्री हसीना के पक्ष में काम कर रहे थे।
