भारत के राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को इजरायल दूतावास के पास एक मामूली ब्लास्ट हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि इस ब्लास्ट में कुछ कारों को नुकसान पहुंचा है, इस घटना में कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, यह ब्लास्ट शाम को 5.05 बजे जिंदल हाउस के पास हुआ। उसका कहना है कि शुरुआती तौर पर यह सनसनी पैदा करने के लिए किसी शरारती कोशिश की घटना लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *