कुछ साल पहले आई ’ए सोसाइटी फॉर वुमन हेल्थ रिसर्च’ की रिपोर्ट नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश की गई । इसमें बताया गया कि महिलाओं और पुरुषों में नींद के घंटे अलग–अलग होते हैं. मतलब दोनों को सोने के लिए अलग–अलग घंटे चाहिए । नेशनल स्लीप फाउंडेशन और ड्यूक यूनिवर्सिटी की स्टडीज के मुताबिक, महिलाएं दिनभर में पुरुषों की तुलना में ज्यादा मानसिक ऊर्जा खर्च करती हैं, जिससे उनके ब्रेन को ज्यादा रिकवरी टाइम यानी नींद की जरूरत होती है । ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोट्र्स मेडिसिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं का दिमाग अधिक जटिल होता है और वे एक समय में कई काम करने की क्षमता रखती हैं । इसका मतलब यह हुआ कि उनका दिमाग ज्यादा मेहनत करता है और उसे ठीक से रिपेयर होने के लिए ज्यादा आराम यानी नींद चाहिए ।
महिलाओं और पुरुषों की नींद में क्या अंतर होता है
१. डीप स्लीप
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा गहरी नींद लेती हैं, जिससे उनकी बॉडी और ब्रेन जल्दी रीचार्ज होते हैं, लेकिन अगर उनकी नींद बार–बार टूटती है, तो इसका असर ज्यादा पड़ता है.
२. नींद की अवधि और क्वालिटी
महिलाओं को औसतन ७.५ से ९ घंटे की नींद की जरूरत होती है, जबकि पुरुषों के लिए ७–८ घंटे पर्याप्त माने जाते हैं. इसके अलावा महिलाएं ज्यादा स्लीप लेती हैं, जो ड्रीमिंग और मेमोरी बूस्टिंग के लिए जरूरी होती है ।
३. स्लीप डिसऑर्डर
महिलाओं को नींद न आने (क्ष्लकयmलष्ब) की समस्या पुरुषों की तुलना में ४०% ज्यादा होती है. इसका कारण हार्मोनल बदलाव, तनाव, प्रेग्नेंसी और मेंस्ट्रुअल साइकिल हो सकते हैं ।
महिलाओं को ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है
१. मल्टीटास्किंग एक्स्ट्रा एनर्जी खर्च करता है
महिलाओं का दिमाग एक साथ कई चीजें प्रोसेस करता है, चाहे वो घर हो, ऑफिस हो या सोशल लाइफ. यह एक्स्ट्रा मेंटल स्ट्रेस उनके ब्रेन को ज्यादा थकाता है और उसे रिकवरी के लिए ज्यादा नींद की जरूरत होती है. एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग ज्यादा सोचते हैं और क्रिएटिव वर्क करते हैं, उन्हें ज्यादा नींद की जरूरत होती है.
२. हार्मोनल बदलाव और मेंस्ट्रुअल साइकिल
महिलाओं के शरीर में मेंस्ट्रुअल साइकिल, प्रेगनेंसी और मेनोपॉज के कारण हार्मोनल उतार–चढ़ाव होते रहते हैं, जिससे नींद की जरूरत भी बदलती रहती है ।
३. इमोशनल और साइकोलॉजिकल फैक्टर
महिलाएं इमोशनली ज्यादा सेंसिटिव होती हैं, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी की वजह से उनकी नींद प्रभावित होती है । अच्छी नींद उनके ब्रेन को बेहतर तरीके से डिटॉक्स और रिलैक्स करने में मदद करती है ।