मौसम अचार का

अमरुद का अचार
सामग्री : 4-6 सर्विंग , 2 हरे अमरुद , 1 हरी मिर्च ,3/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर ,1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर ,1 चम्मच राई, 1/4 चम्मच मेथी दाना ,1/4 चम्मच पीसी हींग ,1-1.5 चम्मच नमक ,1 बड़ा चम्मच गुड़ ,2 बड़े चम्मच तेल
विधिः अमरुद को अच्छी तरह धोकर, पोछकर, छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें! तेल गरम करें, राई, हींग, मेथी दाना, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बीच से चीरी हुई हरी मिर्च का तड़का लगाएं। अमरुद के टुकड़े डालकर चलाएं। नमक और गुड़ डालकर चलाएं, 3-4 मिनट तक या गुड़ पिघल जाने तक धीमीं आंच पर पकाएं। आंच से उतर लें। ठंडा होने पर नींबू का रस डालकर मिलाएं। शीशे के जार या मर्तबान में डालकर स्टोर करें। यह अचार फ्रिज में रखने पर 1-2 हफ्ते तक ख़राब नहीं होता ।

मैंगो पिकल (खट्टा)
सामाग्री : १ आम, १÷४ टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून लाल मिर्च
पाउडर, आधा टी स्पून मेथी दाना, १÷४ टी स्पून हींग, १÷४ टी स्पून राई, नमक
स्वादानुसार, तेल ।
विधिः आम के मन चाहे आकार के टुकडे करके हल्दी और नमक लगाकर पाँच दिनों तक रख दें । इसके बाद लाल मिर्च पाउडर मिलाएँ । मेथी दाना को भूनकर पीस लें । तेल में गर्म करें और राई व हींग डालें और ठंडा होने दें । जब ठंडा हो जाए तो इसे आम पर उड़ेल दें । मेथी पाउडर मिलाए और अचार को जार में भरकर
रख दें ।

नींबू का अचार
सामाग्री : ३५ नींबू, ५ कप पानी, १ टी स्पून हींग, ४ टी
स्पून नमक
पेस्ट के लिए : ३० काली मिर्च के दाने २ टी स्पून बडी इलायची, २ टेबल स्पून नमक, २ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, १ टेवल स्पून सफेद जिरा, १ टी स्पून हींग पाउडर, १५ लौंग, ३ टेबल स्पून शक्कर, ३ टेबल स्पून विनेगर ।
विधिः नींबू को धोकर पोंछ लें । पानी उबालें और २५ नींबू को इसमें २ ,३ मिनट तक रखें । इन्हें पानी से निकालकर पोंछें और चार टुकडों में काट लें । जार को अच्छी तरह सुखाकर इसमें पहले हींग और डेढ़ टेबल स्पून नमक डालें । पेस्ट की सभी सामाग्रियों के पीसकर इसे नींबू के टुकडों के साथ अच्छी तरह मिलाएँ । नींबू के टुकडों को जार में भरें । बचे हुए १० नींबू का रस और नमक को ऊपर से डालें । जार को अच्छी तरह ढँककर धूप दिखाएँ । दो हफ्ते बाद इस्तेमाल करें ।

गाजर–मिर्ची का आचार
सामाग्री : आधा किलो गाजर (लंबे टुकड़ों में काट लें), ५ हरी मिर्च बीज निकालकर लंबाई में काट लें , १ निंबू का रस, १ टी स्पून नमक, १ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी पाउड़र, ५ टी स्पून राई, १ टी स्पून मेथीदाना, १÷४ कप तेल ।
विधिः गाजर और हरी मिर्च में नमक, लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें । मेथी ओर राई के मिक्सर में पीस लें , इसे गाजर और हरी मिर्च वाले मिश्रण में मिलाएँ । एक दिन के लिए अलग रख दें । तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ । गाजर–हरी मिर्च का अचार तैयार है ।
