रंगों का त्योहार होली आज तराई-मधेश जिलों में मनाया जा रहा है.
पहाड़ी और पर्वतीय जिलों में गुरुवार को होली मनाई गई.इसके एक दिन बाद तराई में होली मनाने का रिवाज है. होली के मौके पर सरकार ने आज तराई के जिलों में सार्वजनिक अवकाश दिया है. पर्वतीय जिले में गुरुवार को अवकाश रहा.
जगह के हिसाब से होली का नाम भी अलग-अलग है . हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में इसे ‘फागु पूर्णिमा’ और तराई-मधेश में ‘होली’ कहा जाता है. हालाँकि तराई-मधेश के अधिकांश क्षेत्रों में होली का त्यौहार पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है.
