आजकल देशभर में नेपाली हिन्दू महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व तीज के दर खाने का होड मचा हुआ है । तीज के दर खाने से संबंधित कार्यक्रम तीज पर्व के एक महीना पहले से ही आरंभ हो गया है । तीज के कार्यक्रमों में भड़कीला पहनावा और अश्लील हाव भाव में अश्लील गीतों पर नाचते गाती महिलाओं की तस्वीरों से सोशल मीडिया भरी पड़ी है । ऐसे में थापागाँव के धोबीखोला के किनारे स्थित राधाकृष्ण मंदिर सत्संग समिति की महिला सदस्यों द्वारा तीज से संबंधित एक कार्यक्रम राधाकृष्ण मंदिर के सहयोग के उद्देश्य हेतु आयोजित कर आर्दश प्रस्तुत किया है ।
भाद्र १४ गते शुक्रवार को राधाकृष्ण मंदिर सत्संग समिति ने गार्नियर हाँल में तीज के दर का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने भगवान शिवजी के भजन के साथ शुरु किया । उसके बाद सहभागी महिलाओं ने विभिन्न लोकप्रिय तथा प्रचलित गीतों से समा बाँध दिया । सहभागी महिलाओं द्वारा अंतराक्षरी भी खेला गया जो कि माहौल को और भी संगीतमय बना दिया ।
कार्यक्रम का समापन मीठे तथा स्वादिष्ट पकवानों के भोजन के साथ हुआ ।
इस कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में राधाकृष्ण मंदिर सत्संग समिति की अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद इंदिरा झा का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से प्राप्त सहयोग से हमलोग मंदिर के रख रखाव तथा समय समय पर पर्व त्योहारों के मनाने के लिए करते हैं । उनका कहना था कि वर्तमान में जिस स्थान पर मंदिर है वहाँ से उसे अन्यत्र स्थापित करना है उसके लिए हमलोग उपयुक्त स्थल के तलाश में हैं । स्थल उपलब्ध होने पर हमलोग भगवान राधाकृष्ण जी का एक भव्य मंदिर बनाएंगे ।
