कोईकार्प मछलियों की एक दुर्लभ किस्म है । सुनहरे रंग को इस मछली को एक्वेरियम में सजाने के लिए लोग मोटी रकम खर्च करने को तैयार रहते हैं । अकसर इस कीमती मछली पर चोरों की नजर पड़ जाती है लेकिन अब इस सजावटी मछली के शौकीनों को मायूस होने की जरूरत नहीं है । जापानी वैज्ञानिकों ने एक रोबोट बनाया है जो हू–ब–हू इस मछली की तरह ही नजर आता है ।

तीन फीट लंबाई के इस रोबोट को बनाने पर जापानी कंपनी मित्सुबिशी ने छह लाख पौंड खर्च किये हैं । इस रोबोट मछली के पंखों का हिलना इतने स्वाभाविक ढंग से होता है कि लगता ही नहीं कि यह कोई रोबोट है । इस मछली के लिए जो टैंक बनाया जाता है, उसमें कई छोटे–छोट सेंसर लगे होते हैं, जिनका नियंत्रण एक कंप्यूटर से होता है । ये सेंसर इस रोबोट मछली की दिशा को नियंत्रित करते हैं ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *