नेपाल में नेकपा के राजनीतिक संकट में संकटमोचक की भूमिका निभानेवाली चीनी राजदूत होउ यान्छी ने एक बार फिर माघ २ गते को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी से मुलाकात की है ।
यद्यपि इस गोप्य बैठक के बारे में न तो राष्ट्रपति कार्यालय और न ही चीनी दूतावास ने कोई सूचना जारी की है । लेकिन चीनी दूतावास के तृतीय सचिव चाङ सी ने इस मुलाकात की पुष्टि की है ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन की राजदूत यान्छी का राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी से मुलाकात करने के बाद स्वयं राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन शीतल निवास पहुंचे । अनुमान किया जा रहा है कि वे राजदूत यान्छी और राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी के बीच हुए वार्ता की जानकारी लेने गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *