बानेश्वर पहुँचने के बाद किडनी पेसेंट मनोहर न्यौपाने को पता चला कि आज राष्ट्रपति की सवारी है । रास्ते सभी बंद  जिसकी वजह से सड़कों पर सवारियों की लंबी–लंबी कतारें लगी हुई थी । लगभग दो घंटे के बाद टैफिक खुला । उसके बाद तो जाम की वजह से वीर अस्पताल पहुँचने में दो घंटे लग गए और जब मनोहर न्यौपाने वीर अस्पताल पहुँचे तो डॉक्टर जा चुके थे । रिसेपशनिस्ट ने जानकारी दी, डॉक्टर साहब ने ३ बजे का समय दिया था और आप ३.५० बजे आए हैं । आप लेट हो गए, डॉक्टर साहब निकल गए । अब अगले हप्ते डॉक्टर को दिखाने का आपका नंबर आएगा । बीमार मनोहर गर्दन लटकाए वापस घर लौटने के लिए विवश थे । यह परिस्थिति गणतांत्रिक नेपाल की राष्ट्रपति की सवारी आने के कारण की वजह से उत्पन्न हुई !

हमारे देश में राष्ट्रपति पदको संवैधानिक बनाया गया है । यह देश का सबसे सम्मानित पद है । इस पर देश के संविधान संरक्षण  करने का दायित्व है । लेकिन आज राष्ट्रपति पद ताम झाम और दिखावा का पद बनकर रह गया है । जबकि विश्व में
कई ऐसे राष्ट्र प्रमुख और सरकार प्रमुख हैं जिनकी जीवन शैली सामान्य है, आर्दश है और अनुकरणीय भी ।

बाराक ओबामा,
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति

राष्ट्रपति पद से अवकाश पाने के बाद ओबामा अपने फाउन्डेशन के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय हैं । वे बीमार बच्चों से मिलने अस्पताल जाते हैं । युद्घ पीडि़तों से भेंट करने उनके घर–घर जाते हैं । वे आम आदमी की तरह सड़क पर चलते हैं । उन्हें फुटपाथ के किनारे दुकानों पर फल–फूल खाने का लुत्फउठाते भी देखा जा सकता है । एक साधारण व्यक्ति की तरह शॉपिंग मॉल में खरीदारी करते हुए भी ओबामामिल जाते हैं ।

मार्क रुटी,  प्रधानमंत्री, नीदरलैंड
साइकिल की सवारी करते हुए  प्रधानमंत्री रुटी अपने कार्यालय आते जाते हैं । सड़क पर गुजरतेसमय उनके साथ कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रहता है । अभी भी वे स्मार्ट फोन नोकिया का सामान्य फोन चलाते हैं । प्रधानमंत्री होने के बाद भी सप्ताह में एक दिन प्राथमिक विद्यालय मेंपढ़ाने जाते हैं ।

मार्सेलो रेवेलो दे सौसा,
राष्ट्रपति ,पोर्चुगल
राष्ट्रपति सोसा को कभी आप सड़क पर पैदल जाते देख सकते हैं, कभी अंगरक्षक के साथ । वे जनता के साथ हाय –हॉलो करते हुए हाथ हिलाते हुए भी मिल जाएंगे तो आश्र्चय नहीं होगा । रेस्टोरेंट में खाना खाते और शॉपिंग मॉल में आम व्यक्ति जैसा समान खरीदते मिल जाते हैं राष्ट्रपति सौसा ।

जुली एनी गेन्टर

न्यूजीलैंड की यातायात मंत्री जुली हमेशा साइकिल चलाने की वकालत करती हैं । वे स्वयं भी कार्यालयसाइकिल से ही आतीजाती हैं । प्रसूति के लिए भी वे साइकिल से ही अस्पताल पहुँची थीं । उनकी सामान्य जीवन शैली हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *