हेल्थी लाइफ स्टाइल क्या है?
हेल्थी लाइफ स्टाइल से तात्पर्य ऐसी दिनचर्या से है, जो किसी व्यक्ति को सेहतमंद रखने या उसकी सेहत को सुधारने में सहायक साबित होता है।
हेल्थी लाइफ स्टाइल में कई सारी एक्टिविटी जैसी सही खान-पान, एक्सराइज़, वजन को बनाए रखना या स्ट्रेस को मैनेज करना इत्यादि शामिल होती हैं।

हेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाने के कौन-कौन से कारण हैं?
हेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाने के कई सारे कारण होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
- वजन का संतुलित होना- लोगों के बीमार होने का जहां एक कारण वजन का ज्यादा होना है, वहीं दूसरा कारण,वजन का कम होना भी।
कहने का मतलब है कि व्यक्ति के हेल्थी रहने में उसके वजन का संतुलित होना बहुत जरूरी है।
हेल्थी लाइफ स्टाइल इस जरूरत को पूरा कर सकता है और व्यक्ति के वजन को संतुलित कर सकता है।
- दिल की बीमारी होने की संभावना को कम करना– वर्तमान समय में हार्ट पेशेंट देखने को मिलते हैं।
इसी कारण, लोग हेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाकर दिल की बीमारी की संभावना को कम कर सकते हैं और हेल्थी लाइफ जी सकते हैं।
- संक्रमण से बचाव करना- जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि खराब पानी पीने या खराब भोजन करने से हमारे शरीर में संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है।
लेकिन, हम हेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाकर इस संभावना को कम कर सकते हैं।
- लंबी ज़िदगी जीना– हेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाने का सबसे प्रमुख कारण लंबी ज़िदगी जीना है।
पहले के ज़माने में लोग कई सालों तक जीते थे, लेकिन अब ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है क्योंकि आज का ज़माना बीमारियों से भरपूर है, जो व्यक्ति की उम्र को कम कर देता है।
- खुश रहना- हेल्थी लाइफ स्टाइल में कई सारी एक्टिवी शामिल होती हैं, जिनमें एक्सराइज़ भी शामिल हैं।
एक्सराइज़ करने से व्यक्ति तरोताज़ा महसूस करता है, जिसकी वजह से वे कामों को बेहतर तरीके से कर पाता है।
अनहेल्थी लाइफ स्टाइल के क्या नुकसान हैं?
आज के दौर में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं देते हैं।
ऐसे लोगों को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से उन्हें इन 5 नुकसानों को उठाना पड़ सकता है-
- कमजोरी महसूस होना- यदि कोई व्यक्ति एक्सराइज़ या योगा नहींं करता है तो इसका असर उसकी शारीरिक क्षमता पर भी पड़ता है।
ऐसे लोग काफी जल्दी थक जाते हैं और इन्हीं कमजोरी महसूस होती है।
- बी.पी का बढ़ना– हेल्थी लाइफ स्टाइल न अपनाने से काफी सारी समस्याएं हो सकती हैं।
इनमें बी.पी का बढ़ना भी शामिल है, जिसके लिए दवाईयों का सहारा लेना पड़ सकता है।
- पेट की चर्बी का बढ़ना– आपने ऐसे बहुत सारे लोग देखे होंगे, जिसकी तोंद होती है।
यह समस्या अनहेल्थी फूड खाने या कोई एक्सराइज़ न करने की वजह से होती है।
- स्ट्रेस का होना- अनहेल्थी लाइफ स्टाइल का असर व्यक्ति की शारीरिक सेहत के साथ-साथ मानसिक सेहत पर भी पड़ता है।
अनहेल्थी लाइफ स्टाइल का परिणाम स्ट्रेस भी हो सकता है, जिसका इलाज सही समय पर न किया जाए तो गंभीर रूप ले सकती है।
- नींद न आना– आज के दौर में बहुत सारे लोग नींद न आने की शिकायत करते हैं। ऐसा अनहेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाने के कारण होता है।
हेल्थी लाइफ स्टाइल को कैसे फोलो करें?
अगर कोई व्यक्ति हेल्थी लाइफ स्टाइल अपनाना चाहता है, तो इसके लिए निम्नलिखित चीज़ों को कर सकता है-
- एक्सराइज़ या योगा करना- हेल्थी लाइफ स्टाइल को अपनाने का सबसे आसान तरीका एक्सराइज़ या योगा करना है।
जहां, एक्सराइज़ व्यक्ति की मांसपेशियों को मजबूत करती है, वहीं दूसरी ओर योगा उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
इसी कारण, सभी लोगों हर सुबह लगभग 30 मिनट योगा या एक्सराइज़ करनी चाहिए ताकि वे हेल्थी रहें।
- विभिन्न तरह के भोजन करना- हमारे शरीर पर हमारे खानपान पर गहरा असर पड़ता है।
चूंकि, भोजन मानव-शरीर को एनर्जी देता है, इसी कारण उसे हेल्थी फूड करना चाहिए।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना- ऐसी बहुत सारी बीमारियां होती हैं, जो हमारे शरीर में पानी की कमी की वजह से होती हैं।
अत: हमें पर्याप्त मात्रा (8-10 गिलास) में पानी पीना चाहिए ताकि हमें किडनी या डिहाइड्रेशन जैसी किसी तरह की बीमारी न हो।
- भोजन में नमक या चीनी को कम मात्रा में लेना- जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि बी.पी या डायबिटीज जैसी बीमारियां नमक या चीनी को अधिक मात्रा में खाने से होती है।
इसी कारण, सभी लोगों को भोजन में नमक या चीनी को कम मात्रा में लेना चाहिए ताकि उन्हें ऐसी कोई बीमारी न हो।
- स्मोकिंग या शराब इत्यादि का सेवन न करना- बहुत सारे लोग शौक के लिए स्मोकिंग या शराब पीते हैं,लेकिन कहीं बार यह उनके बीमार करने का कारण बन जाते हैं।
अत: किसी भी व्यक्ति को इन नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
आज के दौर में, बहुत सारी बीमारियां फैल रही हैं, जिनका समय रहते इलाज न कराया जाए तो यह किसी भी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
अत: सभी लोगों के लिए हेल्थी लाइफ स्टाइल अपनाना काफी जरूरी हो जाता है। चूंकि, लोगों को हेल्थी लाइफ स्टाइल की पूरी जानकारी नहीं होती है, इसी कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।
इस प्रकार हमें उम्मीद है कि आपको इस लेख को पढ़कर हेल्थी लाइफ स्टाइल की आवश्यक जानकारी मिली होगी।
सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवाल-
Q1.टी.बी को लाइफ स्टाइल बीमारी क्यों माना जाता है?
Ans- कुपोषण या कम वजन टीबी रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़ा हुआ है, और मोटापा सुरक्षात्मक प्रतीत होता है।
Q2. क्या मैं हफ्ते में एक बार जंग फूड खा सकता/सकती हूं?
Ans- वैसे तो किसी भी व्यक्ति के लिए जंग फूड खाना काफी नुकसानदायक होता है, जो उसे बीमार कर सकता है।
मगर किसी भी व्यक्ति के लिए एकदम से जंग फूड को छोड़ना काफी मुश्किल होता है।
अत: उसे जंग फूड को धीरे-धीरे छोड़ना चाहिए।
Q3.सबसे अनहेल्थी आदात कौन-सी है?
Ans- किसी एक आदात को अनहेल्थी कहना सही नहीं है क्योंकि लोगों को बीमार करने में कई सारी आदाते शामिल होती हैं।
ऐसे में हम सभी लोगों को यह कोशिश करनी चाहिए कि हम उन चीज़ों को फोलो करें, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हो।
Q4.खराब सेहत के संकेत क्या हैं?
Ans- ऐसे बहुत सारे संकेत होते हैं, जो हमारे बीमार होने की पुष्टि करते हैं।
इनमें थकान महसूस करना, दांतों संबंधी समस्याएं, पेट का खराब होना इत्यादि शामिल हैं।
Q5. हेल्थी लाइफ स्टाइल के लिए किस तरह के भोजन का परहेज़ करना चाहिए?
Ans- हेल्थी लाइफ स्टाइल के लिए फास्ट फूड, अधिक नमक, अधिक चीनी, डिब्बा बंद भोजन, अधिक फैट वाला भोजन इत्यादि का परहेज़ करना चाहिए क्योंकि यह भोजन किसी भी व्यक्ति की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Q6. शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखना कितना जरूरी है?
Ans- सभी लोगों के शरीर को पानी की आवश्यकता होती है क्योंकि यह उनके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
इसी कारण, डॉक्टर सभी लोगों को दिन में 6-8 गिलास या 5 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं।
Q7. क्या हेल्थी लाइफ स्टाइल को बनाए रखने के लिए जिम में जाना जरूरी है?
Ans- जी नहीं, ऐसा नहीं है कि हेल्थी लाइफ को बनाए रखने के लिए जिम जाना जरूरी है।
इसके बजाय शारीरिक गतिविधि करना ही हेल्थी लाइफ स्टाइल की पुंजी है, जिसे पार्क या घर पर कुछ एक्सराइज़ करके ही पाया जा सकता है।
