सावन २५ गते को काठमांडू के ग्रीन लीफ रेस्टोरेंट में आयोजित कवि सम्मेलन में देश–विदेश से आए कवियों ने विभिन्न भाषाओं में अपनी अपनी कविताओं को प्रस्तुत किया ।
द पब्लिक संपादक वीणा सिन्हा ने हिन्दी तथा भोजपुरी भाषा में अपनी कविता सुनाई । इस अवसर पर कविता वाचन करने वाले कविओं को सम्मान भी किया गया । संपादक वीणा सिन्हा को भी सम्मान किया गया तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि थी प्रतिनिधि सांसद रेखा यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंपस प्रिंसपल, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के अक्कलदेव मिश्र में ने किया । कार्यक्रम की आयोजन किया था कहानिका हिन्दी पत्रिका ( महिला कल्याण समिति ढोरी, बोकारो) के श्याम कुँअर भारती द्वारा । नेपाल में कार्यक्रम आयोजन प्रभारी थे डिल्ली शर्मा संग्रौला,हिन्दी विभागाध्यक्ष, बहुमुखी कैंपस ।