अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों को बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उसकी अंतरिक्षयात्री केट रूबिन्स ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में फसल उगाने में सफलता पाई है । स्पेस स्टेशन में यह पहला मौका है, जब मूली की फसल उगाई गई है । नासा ने इसे एक ‘ऐतिहासिक घटना’ बताया है । केट रूबिन्स ने अपने रिसर्च अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन में मूली की फसल उगाने में कामयाबी पाई । उन्होंने अपने फसल को ३० नवंबर को काट लिया । मूली को उगाने के लिए एडवांस्ड प्लांट हैबिटेट (एपीएफ) का इस्तेमाल किया गया । यह एक प्रकार का चैंबर होता है । इसमें पौधे तक एलईडी रोशनी, उर्वरक, पानी, पोषक तत्व और ऑक्सीजन बेहद नियंत्रित तरीके से पहुंचाता है, जिससे पौधे को बढ़ने में काफी मदद मिलती है ।
२०२१ में पृथ्वी पर वापसी, तब तक कोल्ड स्टोरेज में रहेंगी मूली
मूली के २० पौधे लेकर आएंगी
अंतरिक्ष यात्री और फ्लाइट इंजीनियर केट ने अपनी फसल से मूली के २० पौधों को बचाकर पैक कर लिया है और अंतरिक्ष यान में बने कोल्ड स्टोरेज में रख दिया है । २०२१ में पृथ्वी पर वापसी के वक्त वह इन्हें साथ लेकर आएंगी । नासा ने इस ऐतिहासिक फसल के फोटो ट्विटर पर साझा किये है ।
इन्हें भी उगाया
अंतरिक्ष स्टेशन में पूर्व में भी कई प्रकार के पौधों को सफलतापूर्वक उगाया है, जिनमें तीन प्रकार के लेट्यूस, चीनी गोभी, मिजुना सरसों एवं फूल शामिल हैं । पर यह पहला मौका है, जब मूली उगाई गई और इसमें सफलता भी मिली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *