अदालत ने गैर-अमेरिकी माता-पिता के बच्चों को जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता का प्रावधान खत्म करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश को 14 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है.
काफेनर ने न्याय विभाग के वकील को रोका और पूछा, ‘इस आदेश को संवैधानिक कैसे माना जा सकता है? यह मन को झकझोर देने वाला है. यह स्पष्ट रूप से एक असंवैधानिक आदेश है.’
ट्रम्प ने 20 जनवरी को अपने उद्घाटन दिवस पर जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल पैदा होने वाले 15 लाख नवजात शिशुओं को प्रभावित करता है
आलोचकों का कहना है कि नागरिकता ख़तरे में है. उक्त आदेश को लागू करने के लिए 30 दिन यानी 19 फरवरी तक का समय दिया गया है.
