अमेरिकी संघीय अपील न्यायालय ने ट्रम्प प्रशासन के पक्ष में फैसला सुनाया है और लगभग 60,000 अप्रवासियों को दी गई अस्थायी संरक्षित स्थिति (टीपीएस) सुविधा को समाप्त करने की अनुमति दी है। इस आदेश से करीब सात हजार नेपाली अप्रवासी जो 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिका में जाकर अस्थायी रूप से बस गए हैं, उन पर निर्वासन का खतरा मंडरा रहा है. टीपीएस के तहत 1998 से, होंडुरास से लगभग 51,000 अप्रवासी और निकारागुआ से लगभग 3,000 अप्रवासी अस्थायी रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे हैं। उनकी कानूनी आव्रजन स्थिति 8 सितंबर को समाप्त हो रही है।
अपील अदालत ने निचली अदालत द्वारा पूर्व में दिए गए सुरक्षा आदेश को निलंबित करते हुए आगे की सुनवाई के लिए दूसरी तारीख भी तय कर दी है. ट्रम्प प्रशासन ने यह कहते हुए कार्यक्रम को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की कि सुरक्षा आवश्यक नहीं है क्योंकि संबंधित देशों में स्थिति सुरक्षित है।
