बदलते परिवेश में मन में तिक्तता होने पर भी एमाले के अध्यक्ष तथा नेता के बीच वार्ता होने जा रही है। सोमवार आज सवेरे 11 बजे पार्टी कार्यालय धूमबाराही में प्रधानमंत्री ओली तथा नेता माधव नेपाल के बीच भेटवार्ता होने जा रही है, इसकी जानकारी केंद्रीय कार्यालय सचिव ईश्वरी रिजाल ने दी। उन्होंने बताया  कि इस दरमियान महासचिव ईश्वर पोखरेल की भी उपस्थिति होगी।

बदलती राजनीतिक परिस्थितियों, सर्वोच्च के अकाल्पनिक निर्णय ने इन लोगों को एक दूसरे के करीब आने पर मजबूर कर दिया है। बताया गया है कि हमेशा मनमानी करनेवाले ओली ने सर्वोच्च के फैसले के बाद बहुमत सदस्यों कि उपस्थिति के बिना ही नेपाल पक्ष के नेताओं कि जिम्मेदारी को छीनकर औरों को सौप दिया है। जिसके विरोध में नेपाल पक्ष के नेताओं ने समानांतर प्रदेश तथा विभागीय कमेटी का गठन किया है। नेता नेपाल पक्ष ओली द्वारा विधान विपरीत किये गए ऐसे कामों को रद्द किये जाने की बात करते हुए ओली द्वारा चैत्र 7 गते के लिए बुलाई गई केंद्रीय समिति कि बैठक में न जाने की बात करता आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *