गर्मी में दही खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। दही खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया का बैलेंस ठीक रहता है। इससे पेट की गर्मी शांत होती है और डाइजेशन बेहतर होता है, लेकिन कई बार बच्चों को प्लेन दही का स्वाद पसंद नहीं आता है। दूध और दूध से बनी दही को देखते ही मुंह बनाने लगते हैं। हालांकि फ्लेवर्ड योगर्ट पसंद आ जाता है। इसकी वजह है कि बच्चों को कलरफुल चीजें ज्यादा अट्रैक्ट करती हैं। ऐसे में आप अपने लाड़ले के लिए आम वाली फ्लेवर्ड दही जमा सकते हैं। इसका स्वाद मार्केट में मिलने वाले योगर्ट से कहीं ज्यादा अच्छा लगेगा। आज हम आपको आम डालकर दही जमाना बता रहे हैं। ये एकदम नई रेसिपी है इसे आप जरूर ट्राई करें।

आम डालकर दही कैसे जमा सकते हैं 

  • आम वाली दही जमाने के लिए सबसे पहले आप दूध को अच्छी तरह से उबालकर हल्का गाढ़ा कर लें।
  • अब दूध को ठंडा होने दें। गर्मियों में गुनगुने टेंपरेचर पर दही अच्छी जमती है तो दूध को इतना ही ठंडा करें।
  • अब एक बड़ा आम लें और मीडियम साइज के हों तो 2 आम ल लें यानि हल्का फ्लेवर भी आ जाए और रंग भी।
  • आप को छील लें और गुठली निकाल कर पल्प निकाल लें। अब इसे मिक्सी में थोड़ी चीनी डालकर पीस लें।
  • जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें अच्छी तरह से पिसा हुआ आम वाला पल्प डाल दें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर इसे जमाने वाले बर्तन में डाल दें।
  • गर्मी में अगर किसी चौड़े बर्तन जैसे बाउल में दही जमाएंगे तो ज्यादा अच्छा जमेगा।
  • अब दूध और आम के मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच दही डालकर कवर करके एक साइड रख दें।
  • इसे करीब 5 घंटे के लिए एक ही जगह पर बिना हिलाए रखें जिससे एकदम गाढ़ा दही जम जाए।
  • अब एक बार देख लें अगर लगे कि दही अभी ठीक से जमा नहीं है तो किसी गर्म जगह पर रख दें।
  • आप माइक्रोवेव या किसी डब्बे में दही के बर्तन को रख सकते हैं। इससे बहुत जल्दी दही जम जाएगी।
  • अब तैयार आम वाली दही को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • बच्चों को फ्लेवर्ड मैंगो योगर्ट खाने के साथ खिलाएं और खुद भी खाएं ये स्पेशल आम वाली दही।
  • आप इसे सजाने के लिए ऊपर से कटे हुए कुछ आम के बारीक टुकड़ें डाल दें।