काठमराष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने कक्षा 12 का नतीजा प्रकाशित किया है। परीक्षा बोर्ड के सोमवार के निर्णयानुसार ये परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है। बोर्ड ने कोरोना के कारण निर्धारित वार्षिक तालिका से विलम्ब करके मार्गशीर्ष में और संक्रमित परीक्षार्थियों की पौष महीने में परीक्षा संचालित की थी।
परीक्षा में नियमित की तरफ 3 लाख 10 हजार 316 और ग्रेड वृद्धि की और 91 हजार 900 तथा आंशिक की तरफ 31 हजार 55 कुल मिलाकर 4 लाख 33 हजार 271 परीक्षार्थी सहभागी हुए थे। इसमें आंशिक की तरफ एक विद्यार्थी की परीक्षा को रद्द करने के साथ कुल 11 हजार 490 परीक्षार्थियो की परीक्षा स्थगित की गई थी।
कक्षा 11 के प्राप्तांक न होनेवाले और 12 के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के प्राप्त न होनेवाले परीक्षार्थियों की सम्बंधित विषय का परीक्षाफल स्थगित किये जाने का विवरण बोर्ड की वेबसाइट में देखा जा सकेगा। इसी तरह परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट के साथ एसएमएस सर्विस और आइभीर सर्विस द्वारा भी देखा जा सकेगा।
