भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामगेल वांगचुक अपनी अनौपचारिक यात्रा के तहत आज सुबह काठमांडू पहुंचे हैं। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने उनका स्वागत किया.

भूटान के राजा वांगचुक का स्वयंभूनाथ और बौधनाथ का दौरा करने का कार्यक्रम है। भारत से स्वदेश लौटते समय वह काठमांडू आये.विदेश मंत्रालय ने कहा, वह आज स्वदेश लौटेंगे. भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामगेल वांगचुक ने विश्व धरोहर सूची में शामिल स्वयंभूनाथ का दर्शन-पूजन किया. इससे पहले स्वयंभू प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति के पदाधिकारियों ने स्वयंभूनाथ परिसर में भूटानी राजा का स्वागत किया.करीब आधे घंटे तक वहां रहे भूटानी राजा ने स्वयंभूनाथ परिसर से काठमांडू घाटी का नजारा देखा. आज सुबह नेपाल पहुंचे भूटानी राजा का स्वयंभूनाथ के दर्शन के बाद बौधनाथ जाने का कार्यक्रम है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत से स्वदेश लौटते समय काठमांडू आए भूटान नरेश आज स्वदेश लौटेंगे.