भारत के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भगदड़ मचने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए.
मंगलवार रात करीब 1.30 बजे प्रयागराज के संगम तट पर भगदड़ मच गई. हालांकि, प्रशासन ने मृतकों या घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों में आज होने वाला मौनी अमावस्या (औंसी) का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया. इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की और अब सुबह 10 बजे के बाद अमृत स्नान करने का निर्णय लिया गया है.
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर मुख्यमंत्री योगी से घटना की जानकारी ली है. अब अधिकारी हेलीकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं.
महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है लगभग १० करोड़ लोग महाकुंभ में पहुँच गए हैं । घटना के बाद भारत के विभिन्न शहरों से चलने वाली कुंभ स्पेशल टेनों को रद्द कर दी गई है । नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन महाकुंभ में शाही स्नान के लिए गए हैं । उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे सुरक्षित है कि नहीं ।
