अर्जेंटीना ने 48वें संस्करण के खिताब पर कब्जा कर लिया है।
सोमवार सुबह फाइनल मैच के अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराकर खिताब जीता। मैच नियमित समय में गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ और मैच अतिरिक्त समय में चला गया।
112वें मिनट में लुटारो मार्टिनेज ने निर्णायक गोल कर अर्जेंटीना को जीत दिला दी। जियोवानी लो सेल्सो ने उनके लिए गोल करने का मौका बनाया।
इसके साथ ही अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका का खिताब जीत लिया है। इससे पहले अर्जेंटीना ने उरुग्वे के साथ 15-15 बार कोपा-अमेरिका का खिताब जीता था।
अर्जेंटीना की टीम ने 1921 में पहली बार कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। आखिरी बार अर्जेंटीना 2021 में चैंपियन बना था। इसके अलावा अर्जेंटीना 14 बार उपविजेता भी बन चुका है।
