कोविड- 19 के कारण गत चैत्र 11 गते से बंद हुए विद्यालय काठमांडू महानगरपालिका के अंदर के विद्यालय आज रविवार से खुले हैं अभी तक शिक्षक-विद्यार्थी ऑन लाइन क्लासेस कराये जा रहे थे परन्तु अब विद्यालय ही भौतिक रूप से खुलने लगे हैं तथा विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति में कक्षाओं का सञ्चालन होगा।
काठमांडू महानगरपालिका ने भौतिक दूरी को कायम रखकर, स्वास्थ्य मापदंड पूरे करते हुए विद्यालयों को खोलने का आदेश दिया था जिसके मुताविक आज से विद्यालय खुलने लगे हैं। कुछेक विद्यालयों ने कोविड की समस्या के मध्य नजर विद्यालयों का संचालन दो पारी में शुरू किया है जिससे विद्यार्थियों का चाप कम होगा। विजय स्मारक माध्यमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक डिल्ली प्रसाद शर्मा ने रविवार से अपने विद्यालय के भौतिक रूप में खुलने की जानकारी कराई। उन्हने बताया कि अभी विद्यालय दो पारी में संचालित किया जायेगा पहली पारी में नर्सरी की कक्षाओं से लेकर कक्षा 5 तक की पढ़ाई होगी तथा दूसरी पारी में कक्षा 6 से लेकर 10 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी।
रविवार से काठमांडू के कुछेक विद्यालय अवश्य खुले हैं परन्तु सम्पूर्ण विद्यालयों के खुलने में अभी कुछ वक्त और लगेगा।

