भारत नेपाल को कोरोना वैक्सीन देने जा रहा है। टीके की 10 लाख डोज कल काठमांडू पहुंचाई जाएगी। नेपाल सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने बताया कि भारत, नेपाल को कोरोना वैक्सीन की एक मिलियन(10 लाख) डोज प्रदान करने जा रहा है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, डीके की डोज कल काठमांडू पहुंचेगी।
नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने कहा है कि यह नेपाल और भारत के बीच संबंधों का एक उदाहरण है। इसे ‘वैक्सीन मैत्री’ नाम दिया गया है।
