: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 100 से ज्यादा सुंदरियों को पछाड़कर 71वें मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है. मिस वर्ल्ड 2024 का भव्य समारोह मुंबई में आयोजित हुआ. इस प्रतियोगिता में क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 112 कंटस्टेंट को मात देकर मिस वर्ल्ड का ताज पहना है. जानिए मिस वर्ल्ड बन चुकीं क्रिस्टीना पिस्जकोवा कौन हैं. मिस वर्ल्ड 2024 विनर क्रिस्टीना पिस्जकोवा चेक गणराज्य की रहने वाली हैं. उनका जन्म 19 जनवरी 1999 को हुआ था. क्रिस्टीना पिस्जकोवा मॉडल होने के साथ-साथ एक स्टूडेंट और समाजसेवी भी हैं. (फो क्रिस्टीना पिस्जकोवा वर्तमान में कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही एक मॉडल के रूप में भी काम कर रही हैं. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, क्रिस्टीना पिस्जकोवा अपने नाम से साउथ अफ्रीका के देश तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला है, जहां पर उन्होंने बतौर वॉलेंटियर अपनी सेवाएं भी दी हैं. क्रिस्टीना पिस्जकोवा को म्यूजिक का शौक है. वह ट्रांसवर्स प्लूट और वायलिन बजाना पसंद करती हैं. कला के प्रति उनकी काफी रुचि है और इस वजह से उन्होंने एक आर्ट एकेडमी में भी 9 साल बिताए हैं. क्रिस्टीना पिस्जकोवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें इंस्टा पर 189 हजार लोग फॉलो करते हैं. क्रिस्टीना पिस्जकोवा अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं.