खिलाडी संदीप लामिछाने का इंडियन प्रिमियर लीग का प्राइस 40 लाख

नेपाली क्रिकेट खिलाडी संदीप लामिछाने का इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी के लिए चयन हुई हैं। दिल्ली कैपिटल्स से इस सीजन के आईपीएल के लिए रिलीज होने के बाद वह नीलामी में भाग ले रहे हैं। नीलामी में 20 साल के नेपाली बॉलर का बेस प्राइस 40 लाख रहा है।

Nepal’s Sandeep Lamichhane prepares to bowl during a team training session at the Affies Park on Wednesday, ahead of their ICC World Cricket League Division-II match against Namibia. Photo Courtesy: Raman Shiwakoti

18 फरवरी में होने वाली नीलामी के लिए 292 खिलाड़ियों की अंतिम सूची प्रकाशित हुयी है। अस्ट्रेलियन बैट्समैन शन मार्स, न्यूजीलैंड के आलराउंडर कोरी एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के भूतपूर्व फास्ट बॉलर मोर्ने मोर्कल को फ्रेंचाइजीयो के अनुरोध पर नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। नीलामी में सबसे अधिक बेस प्राइस 2 करोड रहा। इस बेस प्राइस को दो भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और केदार जाधव ने पाया। इन दोनों के अतिरिक्त 2 करोड़ का मूल्य पाने वाले खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल, स्टीभ स्मिथ, सकिब अल हसन, मोइन अली, सैम बिलिंग, लियाम प्लंकेट, जेसन रोय और मार्क वुड रहे। 12 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड रहा।

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए विभिन्न 8 फ्रेंचाइजीयों के पास 61 स्लॉट रिक्त हैं। इनमे 22 विदेशी खिलाड़ियों का चयन होना हैं।