
सरकार ने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के राजनीतिक रूप से नियुक्त राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया है।
सरकार ने भारत, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन समेत 12 देशों के राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया है. कानून मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उन सभी राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया गया है, जिन्हें केपी शर्मा ओली सरकार ने पिछले पांच साल में अलग-अलग समय पर राजनीतिक रूप से नियुक्त किया है. ये राजदूत ओली के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान नियुक्त किए गए थे।
