अनार ऐसा फल है जिसके लाल लाल रस से भरे मीठे दाने लोगों को खूब पसंद आते हैं । बूढ़े, बच्चे और जवां सबका पसंदीदा फल होता है अनार । ये ना सिर्फ स्वाद से बल्कि सेहत से भी भरपूर होता है । ऐसे में चलिए आज जानते हैं मीठे रस से भरे इस फल को खाने से क्या–क्या लाभ मिलते हैं । सबसे पहले आपको बता दें कि इसमें कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं । अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा–६ फैटी एसिड और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं । यह टिश्यू को भी सुरक्षित रखने में काम आता है, इससे स्किन की सेल्स को रिजनरेट करने में मदद मिलती है । यह टिश्यू को भी सुरक्षित रखने में काम आता है, इससे स्किन की सेल्स को रिजनरेट करने में मदद मिलती है ।
अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा–६ फैटी एसिड और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं ।
अनार खाने के फायदेः
१. अनार का जूस पीने से हमारी स्किन की बाहरी लेयर सुरक्षित होती है । यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर तो करता ही है साथ में टिश्यू को भी सुरक्षित रखने में काम आता है । इससे स्किन की सेल्स को रिजनरेट करने में मदद मिलती है । अनार में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती इसके कारण आपकी स्किन अधिक ग्लो करती है । यह आपकी स्किन में कसाव लाने का काम करती है, जिससे आपकी त्वचा मुलायम होती है ।
२. वजन कंट्रोल करने में भी अनार का जूस बहुत लाभकारी होता है । अनार में पोषक तत्व भरपूर होते हैं इसमें कैलोरी कम होती है जिसके चलते वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है ।
३. ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है । अगर आप रोजाना १५० एमएल अनार के जूस का सेवन कर लेते हैं तो हाइपरटेंशन कम होगी । इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून में फैट जमा नहीं होने देते हैं ।
