जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पार्टी की केंद्रीय समिति के लिए 9 केंद्रीय कार्यकारी समेत 215 सदस्यों को मनोनीत किया है। 28 से 30 मई तक जनकपुर में आयोजित पार्टी सम्मेलन में यादव और बाकी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया। और सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार अध्यक्ष यादव को सौंप दिया।
