डेंगू बुखार एक तरह का वायरल इंफेक्शन जो डेंगू वायरस से होता है। एडीज मच्छर के काटने से ये डेंगू होता है। डेंगू होने पर काफी तेज बुखार आता है और सिर में पीछे की ओर काफी तेज दर्द होता है। उल्टी, पेट में दर्द और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। डेंगू में आंखों में दर्द और कई बार शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं।

इसमें फ्लू जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। स्थिति गंभीर होने पर नाक और मुंह से ब्लीडिंग हो सकती है। डेंगू में ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम हो सकते हैं। हालांकि किसी संक्रमित व्यक्ति से डेंगू दूसरे को नहीं फैलता है।