पेड़ लगाओ, धरती बचाओ अभियान के प्रथम चरण में नेपाल चित्रगुप्त महिला समिति द्वारा शनिवार सावन १३ गते को राधाकृष्ण मंदिर परिसर,बालकुमारी पुल कोटेश्वर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुवात भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा–आरती से हुई ।
नेपाल चित्रगुप्त महिला समिति की अध्यक्ष वीणा सिन्हा तथा उनकी महिला सतिति के सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती वंदना की ।
कार्यक्रम में अमरावती कृति टोल सुधार समिति के अध्यक्षपदमलाल श्रेष्ठ ने शुभकामना मंतव्य दिया और अमरावती कृति टोल सुधार समिति के साथ नेपाल चित्रगुप्त समाज के संबंधों पर प्रकाश डाला ।
नेपाल चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष रतिश सुमन ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला । पानी की कमी से जूझ रहे काठमांडूवासी के लिए वृक्षरोपण अतिआवश्यक है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नेपाल चित्रगुप्त समाज की अध्यक्षम वीणा सिन्हा ने वृक्षारोपण की आवश्यकता के संबंध में गहन जानकारी दी । उन्होंने कहा कि एक पेड़ प्रत्येक व्यक्ति को लगाना चाहिए । क्योंकि यही एक पेड़ ५० साल में हमारे जीवन में कितने काम आते हैं उससे हमलोग अनजान हैं । पेड़ १७.५० लाख का आक्सीजन का उत्पादन करता है और ऑक्सीजन का हमारे जीवित रहने के लिए कितना जरूरी है, हम सभी जानते ही हैं । कोरोना काल ने इसकी महत्व से हमें भली भांति परिचित करवा दिया । आक्सीजन की कमी से लाखों लोग कोरोना काल में कालकलवित हो गए । उन्होंने जानकारी कराई कि पेड़ ४१ लाख रुपए की रिसायक्लिंग करता है । महिला समिति की अध्यक्ष वीणा सिन्हा ने याद दिलाया कि वायु प्रद्रषण की वजह से आए दिन राजधानी काठमांडू आए दिन विश्व में वायु प्रदूषण में एक नंबर बनता है ।जबकि एक पेड़ ३ किलो कार्बन डॉइआक्साइड को जिसे हम अपने सांसों के जरिए छोड़ते हैं, को सोखता है । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पेड़ १८ लाख रुपए के जमीन के कटाव एवं खर्च को रोकता है यानि भूक्षय को भी रोकने में अहम् भूमिका निभाता है । उनका कहना था कि ३०० पेड़ मिलकर एक व्यक्ति द्वारा जीवन भर में फैलाए गए प्रदूषण को खत्म कर सकता है । इसलिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए ।
नेपाल चित्रगुप्त समाज के पेड़ लगाओ, धरती बचाओ कार्यक्रम अंर्तगत प्रथम चरण में नेपाल चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष रतिश सुमन ने धार्मिक तथा औषधीय पेड़ “आँवला” का तथा महिला समिति की अध्यक्ष वीणा सिन्हा ने औषधीय पेड़ “नीम” का पौधा लगाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *