काठमांडू। नेपाल में भी तीन लोगों में नई प्रजाति के कोरोना वायरस के मिलने की पुष्टि हुई है। 28 वर्षीया महिला, 67 तथा 32 वर्षीय पुरुषों में नई प्रजाति के कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय ने सोमवार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए तीन लोगों में से 28 वर्षीया महिला 32 वर्षीय पुरुष की अभी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव होने पर भी 67 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट अभी भी पॉज़िटिव ही आई है।
इन लोगों में नई प्रजाति की कोरोना की आशंका होने पर इनके नमूना परीक्षण को हांगकांग भेजा गया था। ये सारे ही संक्रमित ब्रिटेन से नेपाल आये हैं। उक्त प्रजाति ब्रिटेन में पाई गई नई प्रजाति है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जब तक नेपाल में वैक्सीन का बंदोबस्त नहीं हो जाता तब तक कठोरता के साथ स्वास्थ्य नियमों को अपनाने के लिए सभी से अनुरोध किया गया है।

