शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ ने 3 दिन में वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है । इसके साथ ही इस फिल्म ने हिंदी फिल्म के लिए सबसे कम समय में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।यश राज फिल्म्स के अनुसार, रिलीज के तीसरे दिन हिंदी संस्करण ने 380 मिलियन रुपये कमाए। यशराज फिल्म्स के मुताबिक अन्य भाषाओं से 1 करोड़ 25 लाख की कमाई की है। दुनिया भर में ‘पठान’ ने पहले दिन 160 करोड़ और दूसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीन दिनों में फिल्म ने घरेलू बाजार में 211 करोड़ और भारत के बाहर 112 करोड़ रुपये बटोरे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दुनिया भर के 100 से ज्यादा देशों में करीब 8,000 स्क्रीन्स पर ‘पठान’ दिखाई जा रही है। पठान ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। ‘पठान’ एक दिन में 70 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। यशराज बैनर तले बनी यह तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया।
