• स्किन केयर रूटीन हेल्थ और इम्यूनिटी में अहम भूमिका निभाता है।
• एक प्रॉपर रूटीन एजिंग को कम कर चेहरे पर रिंकल्स को भी रोकता है।
• साफ त्वचा आपको हेल्दी और निखरा हुआ दिखाती है।
• अच्छी त्वचा होने से आपके आत्म-सम्मान को बढ़ावा मिल सकता है।
• यूवी प्रोटेक्शन मेलेनोमा और स्किन कैंसर को रोकने में मदद करता है। पुरुषों को महिलाओं की तुलना में इसका ज्यादा खतरा होता है।
• डेली स्किन केयर रूटीन स्किन और हेल्थ दोनों के लिए जरूरी है।
स्किन केयर रिजाइम के नियम
क्लींजिंग करें
अच्छी स्किन और हैंडसम दिखने के लिए सबसे पहले जरूरत पड़ती है क्लींजिंग की। यह स्किन केयर रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। दिन में दो बार क्लींजिंग करने से त्वचा की सतह से गंदगी, तेल, डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया को हटाया जा सकता है।
एक्सफोलिएट करना जरूरी
सप्ताह में एक से दो बार, डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए क्लींजिंग के बाद एक्सफोलिएंट का उपयोग करें। यह न केवल पोर्स को गहराई से साफ करता है, बल्कि खुरदरी हो रही त्वचा में चिकनाहट भी लाता है। पुरुषों के लिए ग्लाइकोलिक, सैलिसिलिक या पॉली हाइड्रोक्सी एसिड वाले एक्सफोलिएंट यूज करने की सलाह दी जाती है।
मॉइस्चराइज करें
शेविंग के बाद मॉइस्चराइजिंग करने से त्वचा हाइड्रेट और बैलेंस रहती है। आमतौर पर एलोवेरा बेस्ड मॉइस्चराइजर स्किन की ड्राईनेस को खत्म करता है। ऑयली स्किन के लिए हल्के जेल या लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सनस्क्रीन लगाएं
दिन के समय महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी सनस्क्रीन की जरूरत होती है। त्वचा को एजिंग और यूवी रेज से बचाने के लिए सनस्क्रीन बहुत जरूरी है। कम से कम 30 एसपीएफ वाले सनस्क्रीम का यूज करना अच्छा है। ज्यादातर पुरुष घर से बाहर रहते हैं, ऐसे में हर दो घंटे में इसे दोबारा अप्लाई करने से स्किन टैन की समस्या नहीं होती।
सोने से पहले नाइट क्रीम का यूज करें
रात में सोने से पहले चेहरे को क्लीन करें। इसके बाद नाइट क्रीम लगाएं। सोते समय स्किन रिपेयर करने और सेल टर्नओवर बढ़ाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट और रेटिनॉल वाले फार्मूले पर ध्यान देना चाहिए।
स्किन केयर रूटीन टिप्स
• दाढ़ी को हमेशा साफ रखें। समय-समय पर इसकी ग्रूमिंग करते रहें।
• पुरूषों को स्मोकिंग से बचना चाहिए। इससे स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है।
• स्क्रबिंग को भी अहमियत दें। इससे ब्लैकहेड्स को रिमूव करना आसान हो जाता है।
• भरपूर मात्रा में पानी पिएं। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है।