सेती नदी की खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में सवार 68 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के खोज और बचाव समन्वय केंद्र ने एक बयान जारी कर जानकारी दी कि रविवार शाम साढ़े चार बजे तक दुर्घटनास्थल से 68 शव निकाले जा चुके हैं. केंद्र के मुताबिक, अन्य शवों की तलाश जारी है।कास्की के सहायक मुख्य जिला अधिकारी अनिल शाही ने कहा कि क्रेन की मदद से बचाव के प्रयास जारी हैं क्योंकि विमान सेती नदी की खाई में काफी नीचे गिर गया था।
येति एयर की NTY 691, 9N-ANC फ्लाइट, जो सुबह 10:32 बजे काठमांडू से 53 नेपाली, 15 विदेशी और 4 क्रू मेंबर्स को लेकर पोखरा जा रही थी, सुबह 10:50 बजे क्रैश हो गई।

विमान में 25 महिलाएं, 37 पुरुष, 3 बच्चे और 3 शिशु सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *