• नेपाली कांग्रेस के १४ वें महाधिवेशन की तैयारी कैसी चल रही है ? महाधिवेशन की तैयारी के तहत क्रियाशील सदस्यों की सदस्यता नवीकरण तथा नये क्रियाशील सदस्यों के लिए सदस्यता वितरण कार्य हो रहा है । इसके अगले चरण में गाँव,नगर तथा क्षेत्रीय स्तर पर अधिवेशन होगा
    ताकि महाधिवेशन प्रतिनिधियों का चयन हो सके ।
  • कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए क्या निर्धारित समय पर महाधिवेशन हो पाएगा ? अभी तक तो हम आशावान् हैं कि निर्धारित समय
    पर महाधिवेशन होगा । वैसे पार्टी के शीर्ष नेतागण महाधिवेशन का समय बढ़ाने के पक्ष में थे लेकिन केंद्रीय समिति के निर्णय अनुसार निर्धारित समय पर ही महाधिवेशन करवाने के लिए सहमति बनी । लेकिन लगता है कि कोरोना का खतरा जिस तरह बढ़ रहा है उसे देखते हुए महाधिवेशन का समय आगे बढ़ाया जा सकता है ।
  • महाधिवेशन में आपकी उम्मेदवारी किस पद के लिए होगी ? नेपाली कांग्रेस के लिए मैं नया हूँ । पार्टी प्रवेश किए हुए मुझे डेढ़ साल ही हुए हैं । अभी मैं पार्टी में बहुत कुछ सीख और समझ रहा हूँ । नेपाली कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और इसमें आंतरिक लोकतंत्र भी काफी मजबूत
    है । मेैंने आमंत्रित केंद्रीय सदस्य के रूप में इस पार्टी में प्रवेश किया था और आगे भी केंद्रीय सदस्य में ही उम्मीदवारी दूँगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *