नेपाल में चीन के राजदूत चेन सांग ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में उन्होंने ओली को प्रधानमंत्री पद संभालने के लिए बधाई दी।

राजदूत सांग ने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

राजदूत सांग ने प्रधानमंत्री ओली को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हम अपनी दोस्ती को गहरा करने के लिए व्यावहारिक सहयोग को तेज करने पर सहमत हैं।'
यूएमएल संसदीय दल के नेता केपी शर्मा ओली ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।