बारिश के मौसम में किचन को साफसुथरा रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश के कारण जहां किचन में सीलन और दीमक लगने का खतरा रहता है। वहीं, बाहर कीचड़मिट्टी के कारण घर काफी गंदा हो जाता है। बरसात का मौसम अच्छा तो लगता है, लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। बारिश, ठंडी हवाएं और नमी की वजह से सीलन या फफूंदी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। किचन में भी नमी की वजह से बदबू आने लगती है। ज्यादा गीलापन और नमी के चलते किचन में छोटे-छोटे भुनगे, मक्खी और कॉकरोच आने लगते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में साफ सफाई और किचन के हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से किचन को ड्राई रखा जा सकता है। बस आपको हमारे बताए टिप्स को फॉलो करना होगा।

 किचन की दीवारों को कवक और फफूंद से बचाएं

बरसात के दिनों दीवारें काली पड़ने लगती हैं। इनमें नमी पैदा होने लगती है, जिसकी वजह से फंगस का खतरा बढ़ जाता है। वैसे भी किचन की दीवारों पर फंगस लगनाकिसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। अगर ठीक से ध्यान नहीं दिया जाता, तो बाद में यही फफूंद जहरीले फंगस में बदल जाता है। यह किचन में खाना बनाने वाले और खाने वाले इंसान को काफी हद तक बीमार कर सकता है। इसलिए दीवारों को सूखा रखें और नियमित तौर पर साफ करते रहें। साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

किचन में नमी को आने से रोकें

जब भी बारिश होना शुरू हो, तो आप किचन के दरवाजे या खिड़की बंद कर दें। ताकि बारिश का पानी अंदर न आ पाए। साथ ही, किचन का वेंटिलेशन अच्छा रखें, एग्जॉस्ट फैन को चलाएं। इससे नमी अंदर नहीं आ पाएगी और किचन सूखा हुआ रहेगा।

इसके अलावा, किचन के सभी कोनों में समय-समय पर दीमक और कीट को भगाने के लिए टरमाइट और पेस्ट कंट्रोल का छिड़काव करना न भूलें। अगर आप जरा-सा भी आलस दिखाएंगी, तो आपको परेशानी हो जाएगी।

किचन में होने वाली लीकेज पर नजर रखें

बरसात में पानी हर तरफ दिखाई देता है। ऐसे में लीकेज का खतराज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए किचन को अच्छी तरह से चेक कर लें। पाइप, नल, और सिंक के नीचे नियमित रूप से करें चेक करते रहें, ताकि किसी भी प्रकार की लीकेज का पता चल सके।

अगर कहीं लीकेज दिखाई दे तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। लीकेज को अनदेखा करने से समस्या बढ़ सकती है और नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, रसोई में गिरे पानी को तुरंत साफ करें, ताकि फर्श सूखा रहे।

किचन कैबिनेट के दरवाजे बंद रखें

कैबिनेट के दरवाजे बंद रखने से नमी और पानी की बौछारें अंदर नहीं पहुंच पाती हैं। इससे लकड़ी और अन्य सामग्री गीली होने से बच जाती है। साथ ही, कैबिनेट में रखा सामान भी खराब नहीं होता और ज्यादा दिन तक चलता है।

यह हैक न केवल आपकी रसोई को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने में मदद करेगा, बल्कि उसमें रखे गए सामान को गंदा होने से बचाएगा। इससे न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि आप किसी भी तरह की परेशानी से बच जाएंगे।

किचन की हवा को ताजगी देना

एक स्वच्छ और ताजगी भरी हवा न केवल हमारे खाने के स्वाद को बेहतर बनाती है, बल्कि यह हमारे घर को भी स्वच्छ रखने में मदद करती है। इस टिप में हम जानेंगे कि कैसे हम अपने किचन की हवा को ताजगी देने के लिए कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपना सकते हैं।