तितलियों की गिनती और उनकी विविधता का पता लगाने के लिए देशभर में २९ दिवसीय ‘बिग बटरफ्लाई काउंट’ अभियान चल रहा है । बताया जाता है कि बटरफ्लाई वॉचर्स नेपाल, भक्तपुर द्वारा तीन मार्च से शुरू किया गया अभियान ३१ मार्च तक चलेगा । देशभर में किस प्रकार की तितलियाँ पाई जाती हैं ? यह कहाँ पायी जाती हंै ? बटरफ्लाई वॉचर्स नेपाल के संस्थापक और तितली विशेषज्ञ सनेज प्रसाद सुवाल ने कहा कि इसीे उद्देश्य से गिनती अभियान शुरू किया गया था ।
यह तीसरा अभियान है और इसकी थीम ‘बटरफ्लाई मैराथन’ है । बताया जा रहा है कि अभियान में तितलियों की सबसे ज्यादा तस्वीरें खींचने वालों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएँगे ।
वन क्षेत्र में पाई जाने वाली तितलियाँ और दुर्लभ तितलियाँ ज्यादातर मार्च, अप्रैल, जून और जुलाई में देखी जाती हैं । पोखरा, धरान, इटहरी, हैटोडा, लुंबिनी, बर्दिया, सुर्खेत, झापा और कंचनपुर सहित २५ स्थानों पर गिनती की जा रही है ।
दूसरी तितली गणना में, देश भर में तितलियों की २५० से अधिक प्रजातियों की गणना की गई थी और ३०० तितली गणनाकर्ताओं ने भाग लिया था । गणना में विज्ञान, जंतु विज्ञान और प्रबंधन संकाय के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र भाग लेते हैं । इसी तरह तितली–प्रेमी फोटोग्राफर भी हिस्सा लेते हैं ।
नेपाल में तितलियों की ६९२ प्रजातियाँ पाए जाने का रिकॉर्ड है । ऐसा देखा गया है कि तितलियांँ मैदानों में १०० मीटर से लेकर पहाड़ों में ७००० मीटर ऊँचाई तक पाई गई हैं ।
