भारत के राज्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सरकार बदलने में माहिर हैं. नीतीश कुमार ने एक बार फिर मौजूदा गठबंधन तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जाने की तैयारी कर ली है. करीब डेढ़ साल तक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार का फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन होना तय दिख रहा है.

इसके साथ ही नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. भारतीय मीडिया के मुताबिक, नीतीश कुमार रविवार को पटना में नई सरकार के तौर पर शपथ लेने की तैयारी में हैं. कभी वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तो कभी महागठबंधन में जाते रहे हैं. करीब डेढ़ साल तक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार का फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन होना तय दिख रहा है. इसके साथ ही नीतीश कुमार नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. भारतीय मीडिया के मुताबिक, नीतीश कुमार रविवार को पटना में नई सरकार के तौर पर शपथ लेने की तैयारी में हैं. कभी वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तो कभी महागठबंधन में जाते रहे हैं.