भारत और चीन के बीच 12 बिंदुओं पर सहमति बनी है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी। दोनों देश विवादित सीमा क्षेत्र में भी शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए हैं. इससे पहले सीमा विवाद पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच 24वें दौर की बातचीत हुई थी.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है. दोनों देशों के विदेश मंत्री स्तर पर हुई बातचीत में दोनों पक्षों ने कारोबार पर चर्चा की.  हवाई कनेक्टिविटी, तीर्थयात्रा समेत विभिन्न व्यवहारिक सहयोग पर जोर दिया गया.