भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि सेना ने नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए और भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना ने रविवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
इसमें कहा गया कि अभियान में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गये। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, नौसेना की ओर से मार्शल ए.के. भारती और वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद तथा मेजर जनरल एस.एस. शारदा ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।
ब्रीफिंग के दौरान घई ने कहा कि सेना ने नौ आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं और इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।