भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने हार्दिक शुभकामना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति दोनों ने ही अलग-अलग शुभकामना सन्देश भेजते हुए वहां के राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना तथा बधाई ज्ञापित की है।
सन्देश में राष्ट्रपति भंडारी ने भारत के राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सुख सुस्वास्थ्य के साथ ही भारत की जनता की शांति तथा प्रगति की कामना की है। शताब्दियों से चले आ रहे नेपाल और भारत के बहुआयामिक रिश्ते आगामी समय में और भी सुदृढ़ तथा सशक्त होने का विश्वाश व्यक्त किया है।


इसी तरह प्रधानमंत्री ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने सन्देश में भारत की जनता की निरंतर प्रगति, शांति तथा समृद्धि की कामना की है।
