बानेश्वर की मिसेज बस्नेत पिछले तीन महीनों से जब भी हफ्ते भर के लिए हजार रुपया लेकर बाजार में फल–फूल तथा सब्जी खरीदने जाती हंै तो वापस आने पर उनके पर्स में शायद ही १० रुपये बच पाता है । ३० हजार रुपए मासिक कमानेवाली बस्नेत के लिए तो दो बच्चों, सास–ससुर तथा अपना जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो गया है । केवल खाद्यान्न ही महंगे हुए हैं ऐसी बात नहीं है । दवा हो या कॉस्मेटिक कपडे हो या अन्य घरेलू सामान सभी के मूल्य पिछले कार्तिक से आकाश छू रहे हैं । सब्जियों का मूल्य औसत ४२% महंगा हुआ है । जबकि मसालों के मूल्य में १५ प्रतिशत की वृद्धि हुई है । फलफूल साढेÞ ८ प्रतिशत महंगे हुए हैं । जबकि मदिरा और सूर्तीजन्य पदार्थों के मूल्य में १० प्रतिशत की
वृद्धि हुई है । खस्सी का मांस किलो का ८ सौ रुपए से १३ सौ रुपए हो गया है । वही चिकन का मूल्य तो दुगुना बढ़ गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *